FREE EXPRESS SHIPPING ABOVE ₹5,000  ✦  PREMIUM QUALITY COLLECTION
/ Brand Story
THE DREAM & RESILIENCE

RANISAHAB
तीन दोस्तों के सपने की कहानी

"हर सफल कहानी की शुरुआत सफलता से नहीं होती। कुछ कहानियाँ एक ऐसे लड़के से शुरू होती हैं, जिसे लोग देखकर कहते हैं— 'ये जिंदगी में क्या करेगा?'"

नवीन नवरंगे, गजेंद्र मारकंडे और ओंकार बंजारे — तीन दोस्त जिन्होंने कभी हार न मानने का वादा किया और हर असफलता को अपनी सीढ़ी बनाया। यह कहानी है उनकी मेहनत, अडिग दोस्ती और RANISAHAB ब्रांड के उदय की।

RANISAHAB Heritage & Dreams
The Detour

एक अनपेक्षित मोड़ और शुरुआती संघर्ष

Naveen Navrange ने कक्षा 1 से 9 तक हमेशा प्रथम स्थान हासिल किया। लेकिन 10वीं में एक ऐसी गलती हुई जिसने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी—वह 10वीं की परीक्षा ही नहीं दे पाया और फेल हो गया। लेकिन शायद जिंदगी ने उसे रोकने के लिए नहीं, एक अलग रास्ते पर भेजने के लिए यह मोड़ दिया था।

Early Hustle

टेलीग्राम, नेटवर्क मार्केटिंग और ट्रेडिंग

अगले ही साल उसने Telegram के जरिए कमाई शुरू की। फिर करीब 2 साल Network Marketing की। पूरी मेहनत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर Trading में हाथ आजमाया। कई बार शुरुआत की, कई बार उम्मीद बनी और कई बार सब कुछ टूटता हुआ भी देखा।

Friendship

अटूट दोस्ती का सहारा

नवीन के साथ हमेशा दो दोस्त खड़े रहे—Gajendra Markande और Omkar Banjare। नवीन कुछ करने की सोचता, तो ये दोनों कहते— “करते हैं।” वे कभी पीछे नहीं हटे, कभी “नहीं” नहीं कहा। तीनों ने हमेशा साथ चलना चुना।

Failed Startups

Lyrics और Mout Headphone

तीनों ने पहला Startup शुरू किया—Lyrics, एक clothing business। लेकिन वह भी सफल नहीं हुआ। फिर आया Mout Headphone, लेकिन वह भी सफल नहीं हुआ। एक के बाद एक असफलताएँ आती रहीं, लेकिन इन तीनों ने एक चीज़ नहीं छोड़ी — एक-दूसरे का साथ।

Preparation

आत्म-विकास और तैयारी

फिर एक दिन उन्होंने तय किया कि अब सिर्फ business शुरू नहीं करना है, पहले खुद को तैयार करना है। लगभग एक साल तक उन्होंने अपने दूसरे कामों से दूरी बनाई और books, knowledge, business और self-development पर ध्यान दिया। उन्होंने सीखा कि पैसा कमाने से पहले सोच को बड़ा करना पड़ता है। Confidence खरीदा नहीं जाता, बनाया जाता है।

First Step

एक कंप्यूटर और बड़े सपने

तीनों ने अपनी-अपनी बचत से एक-एक पैसा जोड़कर एक computer खरीदा। किसी बड़े office या investor के पैसे से नहीं, बल्कि तीन दोस्तों के छोटे-छोटे योगदान से एक बड़ा सपना शुरू हुआ। उन्होंने खुद videos बनाईं, खुद सीखा और खुद अपना confidence बनाया।

The Launch

RANISAHAB का उदय

और फिर जन्म हुआ—RANISAHAB। एक ऐसा Women’s Fashion Brand, जिसे सिर्फ कपड़ों का business नहीं बनाना था। यह उन तीन दोस्तों की पहचान बनने वाला था, जिन्होंने कई बार असफल होकर भी कहना नहीं छोड़ा— “एक बार और कोशिश करेंगे।”

Naveen Navrange

Founder

Gajendra Markande

Co-Founder

Omkar Banjare

Co-Founder

“तीन दोस्तों ने… जिन्होंने हार मानने से इंकार कर दिया।”

आज तीनों अभी भी सीख रहे हैं। तीनों अभी भी मेहनत कर रहे हैं। तीनों अभी भी अपने सपने को बड़ा बनाने में लगे हैं। क्योंकि RANISAHAB की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। असल कहानी तो अब शुरू हुई है।

EXPLORE OUR COLLECTION
PREMIUM QUALITY

You Deserve The Best

AFFORDABLE PRICES

Luxury at Low Prices

CUSTOMER SUPPORT

We Are Here For You

ON TIME DELIVERY

5-7 Days Express Delivery

CHAT WITH US